अम्बेडकरनगर।आलापुर तहसील के सरफुद्दीनपुर गांव का 14 वर्षीय मासूम हिमांशु विश्वकर्मा 21 नवंबर 2025 को बाजार गया था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और हर बीतते घंटे के साथ बेचैनी बढ़ती जा रही है।
परिजनों ने बताया कि हिमांशु उस दिन काला जैकेट (ब्लेज़र) और नीली जीन्स पहने हुए था। उसके चाचा ने बताया—
“बच्चा ब्लेज़र लेने के लिए बाजार गया था, लेकिन उसके बाद वह कहीं दिखाई नहीं दिया।
परिवार ने गांव, बाजार, रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में घंटों तलाशी की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। घर में मातम जैसा माहौल है। पिता सूर्यभान विश्वकर्मा टूटे हुए शब्दों में कहते हैं-
“बस मेरा बेटा मिल जाए… हमारे लिए वही सबकुछ है।”
पुलिस भी लगातार खोजबीन कर रही है और बच्चे की तलाश में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। पुलिस की ओर से गांव और आसपास के लोगों से सहयोग की अपील की गई है ताकि किसी भी छोटी-बड़ी सूचना से बच्चे को ढूंढने में मदद मिल सके।
खादी भवन में 22 दिसंबर 2025 को हुई अहम बैठक, बुनकरों की फ्लैट रेट की लड़ाई अब मंज़िल की ओर
“समस्याओं को जिंदा रखकर वोट लेने की राजनीति? AIMIM नेता सालिम अंसारी का सपा पर आरोप”
फ्लैट रेट के लिए होने वाली मीटिंग से पहले टांडा में बुनकर प्रतिनिधियों की एकजुटता, छोटे बुनकरों के लिए ₹290 प्रति किलोवाट पर बनी आम सहमति
ठंड से राहत: टांडा नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
टांडा के बुनकर प्रतिनिधियों की सूची जारी, 22 दिसंबर को लखनऊ में होगी अहम बैठक
अकबरपुर में AIMIM की संगठनात्मक बैठक, पंचायत चुनाव और प्रदेश नेतृत्व के दौरे पर मंथन
काकोरी ट्रेन एक्शन दस्तावेज़ों की प्रदर्शनी 26 नवंबर को अयोध्या जेल में
कड़ाके की ठंड का असर: अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी के आदेशानुसार 20 दिसंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद
सऊदी अरब में फंसे 161 भारतीय श्रमिक, सैय्यद आबिद हुसैन ने विदेश मंत्रालय से लगाई मदद की गुहार
सीडीओ ने किया टांडा के वस्त्र उद्योग कॉमन फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण, आधुनिक मशीनों से विस्तार की तैयारी