अंबेडकरनगर (टांडा):हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा टांडा क्षेत्र के बुनकरों से जुड़े प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी गई है। यह बैठक अटल बिहारी वाजपेयी पावरलूम विद्युत फ्लैट रेट योजना से संबंधित दिशा-निर्देशों में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर बुलाई गई है।
सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, परिक्षेत्र अयोध्या के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, नामित बुनकर प्रतिनिधियों को बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यह बैठक 22 दिसंबर 2025 (सोमवार) को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड,डालीबाग लखनऊ में दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी।
जारी सूची के अनुसार टांडा से नामित बुनकर प्रतिनिधि
1. श्री शंकर गुप्ता
2. श्री हाजी इफ्तिखार अहमद
3. डॉ. इश्तियाक अहमद
4. श्री कासिम अंसारी
5. श्री सगीर बज़्मी
6. श्री इक़बाल अख्तर
7. श्री शाहनवाज़ बज़्मी
8. श्री शाहबाज़ गांधी
9. श्री रईस अहमद
10. श्री मसूद अहमद
11. श्री गुलाम असलम
बैठक में पावरलूम से जुड़े बिजली फ्लैट रेट, कनेक्शन व्यवस्था और बुनकरों की व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। बुनकरों को उम्मीद है कि इस बैठक से उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी।
“समस्याओं को जिंदा रखकर वोट लेने की राजनीति? AIMIM नेता सालिम अंसारी का सपा पर आरोप”
खादी भवन में 22 दिसंबर 2025 को हुई अहम बैठक, बुनकरों की फ्लैट रेट की लड़ाई अब मंज़िल की ओर
फ्लैट रेट के लिए होने वाली मीटिंग से पहले टांडा में बुनकर प्रतिनिधियों की एकजुटता, छोटे बुनकरों के लिए ₹290 प्रति किलोवाट पर बनी आम सहमति
ठंड से राहत: टांडा नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
टांडा के बुनकर प्रतिनिधियों की सूची जारी, 22 दिसंबर को लखनऊ में होगी अहम बैठक
सऊदी अरब में फंसे 161 भारतीय श्रमिक, सैय्यद आबिद हुसैन ने विदेश मंत्रालय से लगाई मदद की गुहार
अकबरपुर में AIMIM की संगठनात्मक बैठक, पंचायत चुनाव और प्रदेश नेतृत्व के दौरे पर मंथन
सीडीओ ने किया टांडा के वस्त्र उद्योग कॉमन फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण, आधुनिक मशीनों से विस्तार की तैयारी
काकोरी ट्रेन एक्शन दस्तावेज़ों की प्रदर्शनी 26 नवंबर को अयोध्या जेल में
कड़ाके की ठंड का असर: अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी के आदेशानुसार 20 दिसंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद