अंबेडकरनगर : उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई है। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति उत्तर प्रदेश तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
ज्ञापन में वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों के बीच तिथि के आधार पर किए जा रहे भेदभाव को समाप्त करने की मांग की गई है। इसके साथ ही केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन से संबंधित जारी नोटिफिकेशन के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशन पुनरीक्षण और अन्य पेंशन लाभों को शामिल किए जाने की मांग उठाई गई है।
पेंशनरों का कहना है कि पेंशन को “अनफंडेड कॉस्ट” और “नॉन-कॉन्ट्रिब्यूटरी” बताकर गैर-अंशदायी और गैर-वित्त पोषित बताने वाले क्लॉज एफआर-3 को हटाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे पेंशनरों के अधिकारों पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी 13 नवंबर 2025 को पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेंशनरों से जुड़े मुद्दों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल नहीं किया गया, तो प्रदेशभर के पेंशनर आंदोलनात्मक कार्यक्रम शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।ज्ञापन सौंपने के दौरान पेंशनर संगठनों के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
“समस्याओं को जिंदा रखकर वोट लेने की राजनीति? AIMIM नेता सालिम अंसारी का सपा पर आरोप”
खादी भवन में 22 दिसंबर 2025 को हुई अहम बैठक, बुनकरों की फ्लैट रेट की लड़ाई अब मंज़िल की ओर
फ्लैट रेट के लिए होने वाली मीटिंग से पहले टांडा में बुनकर प्रतिनिधियों की एकजुटता, छोटे बुनकरों के लिए ₹290 प्रति किलोवाट पर बनी आम सहमति
ठंड से राहत: टांडा नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
टांडा के बुनकर प्रतिनिधियों की सूची जारी, 22 दिसंबर को लखनऊ में होगी अहम बैठक
सऊदी अरब में फंसे 161 भारतीय श्रमिक, सैय्यद आबिद हुसैन ने विदेश मंत्रालय से लगाई मदद की गुहार
अकबरपुर में AIMIM की संगठनात्मक बैठक, पंचायत चुनाव और प्रदेश नेतृत्व के दौरे पर मंथन
सीडीओ ने किया टांडा के वस्त्र उद्योग कॉमन फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण, आधुनिक मशीनों से विस्तार की तैयारी
काकोरी ट्रेन एक्शन दस्तावेज़ों की प्रदर्शनी 26 नवंबर को अयोध्या जेल में
कड़ाके की ठंड का असर: अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी के आदेशानुसार 20 दिसंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद