अंबेडकरनगर :जनपद में पड़ रही अत्यधिक
शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए छात्र–छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। जिलाधिकारी अंबेडकरनगर अनुपम शुक्ला द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
"जारी आदेश के अनुसार जनपद अंबेडकरनगर में संचालित कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त (समस्त बोर्ड) विद्यालय अब प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।"
इस आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त अयोध्या मंडल, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त खंड शिक्षा
अधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।
इसके अलावा जनपद के सभी दैनिक समाचार पत्रों के संपादकों से अपील की गई है कि उक्त आदेश/विज्ञप्ति को जनहित में प्रकाशित किया जाए, ताकि आमजन को समय रहते जानकारी मिल सके।
खादी भवन में 22 दिसंबर 2025 को हुई अहम बैठक, बुनकरों की फ्लैट रेट की लड़ाई अब मंज़िल की ओर
“समस्याओं को जिंदा रखकर वोट लेने की राजनीति? AIMIM नेता सालिम अंसारी का सपा पर आरोप”
फ्लैट रेट के लिए होने वाली मीटिंग से पहले टांडा में बुनकर प्रतिनिधियों की एकजुटता, छोटे बुनकरों के लिए ₹290 प्रति किलोवाट पर बनी आम सहमति
ठंड से राहत: टांडा नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
टांडा के बुनकर प्रतिनिधियों की सूची जारी, 22 दिसंबर को लखनऊ में होगी अहम बैठक
अकबरपुर में AIMIM की संगठनात्मक बैठक, पंचायत चुनाव और प्रदेश नेतृत्व के दौरे पर मंथन
काकोरी ट्रेन एक्शन दस्तावेज़ों की प्रदर्शनी 26 नवंबर को अयोध्या जेल में
कड़ाके की ठंड का असर: अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी के आदेशानुसार 20 दिसंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद
सऊदी अरब में फंसे 161 भारतीय श्रमिक, सैय्यद आबिद हुसैन ने विदेश मंत्रालय से लगाई मदद की गुहार
सीडीओ ने किया टांडा के वस्त्र उद्योग कॉमन फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण, आधुनिक मशीनों से विस्तार की तैयारी